{"_id":"5b91544f867a557ea274c987","slug":"191536250959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट: विधायक आवास और थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट: विधायक आवास और थाने का किया घेराव
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट: विधायक आवास और थाने का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में हजारों की तादात में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने विधायक आवास और थाने का भी घेराव किया। वहीं सिकरारी लालपुर गांव में एससी-एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया का पुतला भी फूंका। वहीं जलेसर में शत प्रतिशत बाजार बंद रहा।
गुरुवार को जलेसर में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। भाकियू भानू के प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाक विधायक संजीव दिवाकर के आवास पर पहुंचे, जहां आवास का घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर विधायक के परिजनों ने आंदोलनकारियों से गाली गलौच कर दी। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसने किसी तरह आंदोलनकारियों को विधायक आवास से हटाया। आक्रोशित सवर्ण समाज के लोग जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचकर घेराव किया। करीब एक घंटे तक थाने में ही जमकर बैठे रहे और विरोध प्रदर्शन करते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विरोध देखा गया। जिसमें सिकरारी लालपुर में एससी-एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। वहीं शकरोली, इसोली, टिमरूआ, ऊंचा गांव, सरायनीम, महानमई, बेरनी आदि गांव में भी बंद सफल देखा गया।
- विधायक परिजनों के खिलाफ दी तहरीर
एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर रहे लोगों को विधायक के परिजनों ने गाली गलौच की। इससे आक्रोशित भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसे कोतवाली प्रभारी ने ले लिया। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए। तहरीर देने वालों में पवन ठाकुर, आशीष ठाकुर, ओमवीर, मोनू, सोनू, नीटू, राजा ठाकुर, ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बस यूनियन ने किया चक्काजाम
एक्ट के विरोध के चलते जलेसर में बस यूनियन ने भी अपनी बसों का चक्काजाम रखा। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं परिवहन निगम की बसों में सफर कर रहे लोगों को काले झंड़े दिखाए गए। जिनमें जलेसर हाथरस मार्ग, मानिकपुर जलेसर मार्ग, जलेसर आगरा मार्ग शामिल रहे।
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निकाली बाइक रैली
अवागढ़। केंद्र सरकार द्वारा पारित एससी-एसटी के विरोध में अवागढ़ में भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा। सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी स्वेच्छा से न केवल शत प्रतिशत बाजार को बंद रखा। बल्कि सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर में बाइक रैली निकाली गई। भारत बंद के चलते नगर के ज्यादातर विद्यालयों में अवकाश कर दिया। इस दौरान पवन ठाकुर, शिवप्रताप सिह अंशू, वरुण ठाकुर, संजीव वार्ष्णेय, मेघराज सिंह, गौरव सिंह, हर्ष सिंह, करन ठाकुर, ग्रीश सिंह, रानू वार्ष्णेय, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।