फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भाई को गोली मार बदमाशों ने बहन के जेवरात लूटे

भाई को गोली मार बदमाशों ने बहन के जेवरात लूटे

Wed, 05 Sep 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाई को गोली मार बदमाशों ने बहन के जेवरात लूटे
भाई को गोली मार बदमाशों ने बहन के जेवरात लूटे - फोटो : अमर उजाला
एटा। ननिहाल से बहन के साथ घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। भाई के घायल होने के बाद बदमाश उसकी बहन से जेवरात लूटकर ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटना के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव विल्सड पट्टी निवासी विश्वजीत पुत्र नरायन सिंह अपनी बहन प्रियंका के साथ ननिहाल कायमगंज से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसकी बाइक थाना अलीगंज क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंची ही थी। उसी समय पीछे से तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। इसका विश्वजीत ने विरोध किया तो बौखलाए बदमाशों ने उसे गोली मार घायल कर दिया। युवक के घायल होने के बाद बदमाश उसकी बहन प्रियंका से जंजीर, कुंडल आदि जेवरात लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई गोली मार लूट की घटना को देख राहगीरों में दहशत फैल गई और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जांच कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed