फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक ही प्रबंधतंत्र के स्कूल आए विभाग के रडार पर

एक ही प्रबंधतंत्र के स्कूल आए विभाग के रडार पर

Mon, 20 Aug 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
एक ही प्रबंधतंत्र के स्कूल आए विभाग के रडार पर
स्कूल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
एटा। एक ही प्रबंधतंत्र द्वारा जिले में संचालित विद्यालयों पर विभाग की नजर है। आनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोडल प्रधानाचार्यों से इनकी सूचना मांगी है। जिले में बहुत से संचालक ऐसे हैं जिनके एक से अधिक विद्यालय संचालित हैं।

तू डाल-डाल मैं पात-पात की तर्ज पर चल रहे शिक्षा माफिया शासन से दो कदम आगे चल रहे हैं। आनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण व्यवस्था से चौकन्ने हुए इन लोगों ने एक ही प्रबंधतंत्र के स्कूलों में प्रबंधकों के नाम बदलकर नया दांव खेला है। एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित विद्यालयों को अलग-अलग सोसाइटी से संबद्ध कर रिकार्ड में उनके प्रबंधक भी अलग-अलग बनाए हैं। साथ ही आनलाइन पोर्टल अपडेशन में भी इन्हीं स्कूलों को निकटवर्ती दर्शाकर प्राथमिकता दी है। बताते चलें कि एक ही प्रबंधतंत्र द्वारा संचालित विद्यालय परीक्षा केंद्र निर्धारण एवं शिफ्टिंग का पूरा फायदा उठाते हैं। लेकिन माफियाओं की चतुरता के चलते फौरी तौर पर यह संस्थाएं विभाग की पकड़ में नहीं आ रहीं।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्यों से मांगी सूचना
जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी वर्मा ने बोर्ड के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर रहे नोडल प्रधानाचार्यों से एक ही प्रबंधतंत्र द्वारा संचालित विद्यालयों की सूची मांगी है। जारी आदेश में ऐसी संस्थाओं को चिह्नित कर प्रबंधक, संस्थाओं का नाम एवं विद्यालयों का कोड भी प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं नोडल प्रधानाचार्यों का कहना है कि अलग प्रबंधक एवं सोसाइटी के चलते इन्हें प्रथम दृष्टया चिह्नित करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed