फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में आज रहेगा बिजली संकट

दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में आज रहेगा बिजली संकट

Sat, 18 Aug 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में आज रहेगा बिजली  संकट
फिरोजाबाद। शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों के साथ यूपीएसआईडीसी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दिन भर बिजली का संकट रहेगा। तीन सबस्टेशनों का शटडाउन लेकर मेंटीनेंस कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में तीन दिन पूर्व तेज हवाएं चलने के साथ भारी बरसात होने के कारण 33 केवी की लाइनों के कंडक्टर टूट गए। शहर व देहात क्षेत्रों में कई स्थानों पर पोल क्षतिग्रस्त होने से सुचारु आपूर्ति नहीं हो रही थी। विद्युत विभाग द्वारा समस्या के स्थाई निदान के लिए लाइनों व जर्जर पोल की मेंटीनेंस कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रविवार को शहरी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े हिमायूंपुर, नगला पचिया, ग्रीन पार्क, नगला भाऊ, रहना, गणेश नगर, जैन नगर, पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन से जुड़े कोटला रोड, दखल, नगला करन सिंह, नगला बरी, शीतल खां, कश्मीरी गेट सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में सप्लाई बंद रहेगी। इधर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े यूपीएसआईडीसी सबस्टेशन का भी शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन व जर्जर पोल की मरम्मत के लिए रविवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुबह पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, जिससे दिन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed