फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर पर नहीं होगी वसूली

ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर पर नहीं होगी वसूली

Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर पर नहीं होगी  वसूली
फिरोजाबाद। जिले के लाखों उपभोक्ताओं को योगी सरकार ने बढ़ी राहत देते हुए ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर पर वसूली नहीं की जाएगी। पावर कारपोरेशन ने समस्त विभागीय अधिकारियों को शहरी दर पर बिल न वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद जिला मुख्यालय, शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत वितरण कंपनियों में अधिक आपूर्ति के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से शहरी दर पर बिल बनाना शुरू कर दिया था। इसकी शिकायतें शासन-प्रशासन तक लगातार पहुंच रहीं थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद में उप्र विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


इस पर आयोग ने नाराजगी जताते हुए कारपोरेशन व बिजली कंपनियों को शहर दर पर बिल न वसूलने के संबंध में निर्देश दिए जारी किए हैं। ग्रामीण विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पावर कारपोरेशन द्वारा हाल ही में यह निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से शहरी दर पर बिलिंग नहीं की जाएगी। इस आदेश से तमाम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed