फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रेन के लुक में दिखेगा नावली का परिषदीय विद्यालय

ट्रेन के लुक में दिखेगा नावली का परिषदीय विद्यालय

Thu, 09 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के लुक में दिखेगा नावली का परिषदीय  विद्यालय
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इसे इस तरह से पेंट किया गया है कि दूर से देखने पर लगता है मानो ट्रेन खड़ी है। स्कूल के बरामदे को भी इस तरह से पेंट किया गया है कि वह प्लेटफॉर्म की तरह दिखता है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा की पहल पर स्कूल को ट्रेन का लुक देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया है। डीएम नेहा शर्मा ने गुरुवार को ट्वीट करके सोशल मीडिया से इस संदेश को साझा किया। जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद ब्लाक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नावली को ट्रेन का रूप दिया गया। स्कूल का नाम भी उच्च प्राथमिक विद्यालय नावली रेलवे स्टेशन रखा गया है।
विज्ञापन


स्कूल को ट्रेन के डिब्बे के रंग में रंगा है। इस स्कूल की क्लास रूम पैसेंजर बोगियों और प्रधानाचार्य का ऑफिस इंजन की तरह से पेंट किया गया है। बरामदे को प्लेटफार्म का रूप दिया है। इस बारे में प्रधानाचार्य अमर सिंह का कहना है कि स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि पहले ही नाम रेलवे स्टेशन की तरह से था, इसलिए इसे रेलवे स्टेशन की तरह से विकसित करने का विचार पंचायती राज विभाग से दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की इमारतों को आकर्षक बनाने की जरूरत है, ताकि छात्रों में गर्व की भावना पैदा हो। छात्रों का निजी स्कूलों में तेजी से दाखिला लेना चिंता का विषय है। अब इस तरह विद्यालय का आकर्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed