{"_id":"5b4a0ea44f1c1bc6508b488f","slug":"191531580068-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद हेमामालिनी चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को मथुरा आ गईं। अब आगामी तीन दिन तक आम लोगों की समस्याएं सुनने के साथ भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगी। मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों की समीक्षा और हेरिटेज योजना में श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगी।
शनिवार को देर शाम सांसद हेमामालिनी चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत मथुरा पहुंच गईं। अब रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। सोमवार को प्रात: 11 बजे आरसीए गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित रोजगार मेला का उद्घाटन करेंगी।
तदोपरांत 11:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित हेरिटेज योजना के कार्यों का शुभारंभ करेंगी। दोपहर एक से दो बजे तक आमलोगों की समस्याएं सुनेंगी। शाम छह बजे कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। 17 जुलाई को गोवर्धन में प्रात: 11 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद और उज्ज्वल ब्रज के बैनरतले गोवर्धन में पौधरोपण करेंगी।