फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब एजेंसी संचालक चिह्नित करेंगे गैस से वंचित परिवार

अब एजेंसी संचालक चिह्नित करेंगे गैस से वंचित परिवार

Sun, 17 Jun 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अब एजेंसी संचालक चिह्नित करेंगे गैस से वंचित परिवार
gas subsidy
एटा। 2020 तक जनपद एलपीजी से संतृप्त हो जाएगा। भारत सरकार के गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा दिए लक्ष्य पर काम तेज हो गया है। गांव नगलों के अंतिम परिवार तक पहुंचने के लिए गैस एजेंसियों को छह छह गांवों में एलपीजी पंचायतों के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो वर्षों में 27 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ता बढ़ा चुके आईओसी को आगामी दो वर्षों में जिले को एलपीजी से संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभाग प्रचार प्रसार के साथ विशेष जागरूकता अभियान भी चला रहा है। एजेंसी संचालकों के अनुसार पात्रों को जहां उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं आम आदमी को घर बैठे कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एजेंसियों को गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक कर कनेक्शन दे रही हैं।
विज्ञापन

53602 उज्ज्वला लाभार्थी
जिले में उज्ज्वला योजना के तहत अभी तक 53602 लोगों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मिल चुके हैं। इसके साथ ही जिले में 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। बताते चलें कि वर्तमान में जिले में दो लाख 28 हजार 328 एलपीजी उपभोक्ता एवं 25 गैस एजेंसियां संचालित हैं। आठ नई एजेंसियां भी स्वीकृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को एलपीजी से संतृप्त करने के लक्ष्य पर काम शुरू हो गया है। प्रचार प्रसार के साथ ही प्रथम चरण में गैस एजेंसियों को छह छह ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायतों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान बढने वाले उपभोक्ताओं की सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में 25 गैस एजेंसियां संचालित हैं।
एमएस यादव, एलपीजी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed