फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में पानी की त्राहि-त्राहि, ईद पर भी नहीं मिली आपूर्ति, परेशान

जिले में पानी की त्राहि-त्राहि, ईद पर भी नहीं मिली आपूर्ति, परेशान

Sat, 16 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिले में पानी की त्राहि-त्राहि, ईद पर भी नहीं मिली आपूर्ति, परेशान
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के मौसम में सुहागनगरी में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। शहर के कई मोहल्ले पानी के संकट से जूझ रहे हैं। दूर-दराज क्षेत्रों में लगे नलकूप, सबमर्सिबल और टैंकरों से पानी लेने को जनता को दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगला मिर्जा बड़ा के मोहल्ला सम्राट नगर के नुक्कड़ पर एक नलकूप लगा है, जिस पर सुबह से देर रात तक पानी भरने वालों की कतार लगी रहती है। हनुमान गंज और दुली मोहल्ला की जनता भी बूंद-बूंद पानी को परेशान है। दुली मोहल्ला में जहां कई दिनों से कीचड़ युक्त पानी आ रहा है। वहीं हनुमान गंज में मात्र पांच-दस मिनट ही पानी पहुंचता है। दुली चौराहे पर खाली बर्तन रखकर जाम भी लगाया, इसके बावजूद नगर निगम अफसरों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। गांधी नगर की कई गलियों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला चौकी गेट की जनता तो सालों से पूरी तरह टैंकरों पर ही निर्भर है। सरक्यूलर रोड पर भी लगे सरकारी सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए क्षेत्र की जनता सुबह से शाम तक दौड़ती नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला न्यू तिलक नगर, सुभाष कालोनी, ओझा नगर, नगला दखल में भी सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र की जनता कई बार पेयजल संकट के संबंध में डीएम, महापौर से लेकर नगर निगम अफसरों से शिकायत कर चुकी है।

ईद पर मुस्लिम क्षेत्रों में पानी न पहुंचने से परेशान जनता ने शनिवार को जुलूस निकालकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पीसीसी सदस्य नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में बाजे वाली गली से कांग्रेस कार्यकताओं ने जुलूस निकाला। यह जुलूस इमामबाड़ा चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुफीस, रहमान, जुबैर, नदीम, इमरान कुरैशी, जाहिर, नासिर मौजूद थे।

राष्ट्रवादी प्रताप सेना पार्टी की बैठक में पेयजल संकट पर रोष जताया। महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार श्रोतिय ने कहा कि न्यू तिलक नगर में नई लाइन डाली है, लेकिन आज तक उसे जोड़ा नहीं गया। पुरानी पाइप लाइन से घरों में दूषित पानी आ रहा है। बैठक में राजाराम, सुभाष यादव, अभिषेक, नरेंद्र कुमार, सुधीर, विशाल सक्सेना, विनय उपाध्याय मौजूद थे।


विमला देवी का कहना है कि सम्राट नगर में तीन माह से पानी की गंभीर समस्या है। पाइप लाइन में 24 घंटे में मात्र 15 मिनट ही पानी आ रहा है।
बेबीरानी का कहना है कि पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्र के पार्षद से कई बार शिकायत की है, परंतु पार्षद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कहीं हमारी सुनवाई नहीं हो रही।

लक्ष्मीदेवी का कहना है कि कई दिनों से घर में खाना बनाने तक को पानी नहीं आ रहा। सुबह से शाम तक खाली बर्तन लेकर गलियों में घूमना पझ्ड़ता है।
शशीकपूर का कहना है कि मोहल्लों में तीन महीने से पानी की समस्या है। नलकूप आपरेटर अपनी ओर पानी चलता रहता है, हमारी ओर पानी नहीं खोलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed