{"_id":"5b0c325e4f1c1baa6e8b51ac","slug":"191527525982-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं
Updated Mon, 28 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा/जलेसर/जैथरा/मारहरा। केंद्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जिले भर में भाजपाइयों ने बैठकों के आयोजन किए। युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर जश्न मनाया।
जिला मुख्यालय पर युवा मोर्चा द्वारा मेहता पार्क से निकाली गई रैली का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ एवं रैली संयोजक विनीत प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। रैली नन्नूमल चौराहा, मारहरा दरवाजा, पटियाली गेट, अलीगंज मोड़, सुनहरी नगर, गांधी मार्केट, कचहरी रोड, पंडित दीनदयाल चौक होती हुई शहीद पार्क पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने निर्धन गरीबों के लिए 106 योजनाएं शुरू की हैं। सदर विधायक डेविड ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जहां देश विकास की राह पर है। वहीं विश्वभर में भारत की साख बढ़ी है। बैठक को सचिन उपाध्याय, विक्रांत माधौरिया, प्रदीप भामाशाह ने भी संबोधित किया।
जलेसर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व मे भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। उपस्थित लोगों में सुधीर गौतम, शिवप्रताप सिंह, कान्हा वार्ष्णेय आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
जैथरा स्थित श्री नेहरू सार्वजनिक इंटर कालेज में आयोजित बैठक में चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार विकास की पर्याय बन गई है। जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा गरीब किसानों के लिए केंद्र सरकार की सौ से अधिक योजनाएं संचालित हैं। वीरेंद्र सिंह तोमर, मेघसिंह शाक्य ने भी संबोधित किया। एपी चौहान, राम प्रताप सिंह राठौर, प्रमोद कुमार सिंह, दिनकर, डॉ. रूपराम वर्मा, कलेक्टर सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राघव, सनी चौहान, दिनेश गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। मुख्य बाजार, गॉधीनगर, सूर्य नगर, तुलसीनगर, जाटवान, पालीवालान, कृष्ण गंज, बढैयान, नेहरूनगर होती हुई नेहरू सार्वजनिक इंटर कालेज पर समाप्त हुई।
मारहरा कसबा में भी एक बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा नेता महेशचंद्र गुप्ता ने किया। रैली हनुमान चौक से प्रारंभ होकर बड़े बाजार, मिरहची अड्डा, पिदौरा अड्डा , हैदरी चौक एवं रेलवे रोड होती हुई रानी अवंती बाई इंटर कालेज पर समापन हुआ। भाजपा मंडल महामंत्री अशोक सक्सेना ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। उपस्थित लोगों में गोल्डी गुप्ता, दलबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल वर्मा, रामसिंह, नेमसिंह, अजय गुप्ता, आशीष, कुलदीप गुप्ता, नीलू गुप्ता, सुमित राजपूत, लक्ष्मीनारायन, उमेश शर्मा, मोतीलाल एवं सरदार सिंह सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।