फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ईशन नदी को नहीं मिल सकेगा नहर से पानी

ईशन नदी को नहीं मिल सकेगा नहर से पानी

Mon, 28 May 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ईशन नदी को नहीं मिल सकेगा नहर से पानी
Godavari River
एटा। जिले में विलुप्त ईसन नदी को जीवंत करने की राह में रोड़ा अटक गया है। निचली गंग नहर के अधिशासी अभियंता ने प्रशासन को पत्र लिखकर नदी को पानी देने में असमर्थता जताई है। गंग नहर प्रशासन का कहना है ईसन नदी को पानी देने से गंग नहर को खतरा है। उन्होंने नहर की क्षमता में गिरावट आने की बात कही है।
विज्ञापन



जिले में विलुप्त ईसन नदी का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रशासन ने कवायद की थी। 10 अप्रैल को आहूत बैठक में डीएम अमित किशोर ने अधिशासी अभियंता निचली गंग नहर के सामने ईसन नदी के साइफन में नए गेट का निर्माण कराकर 200 क्यूसेक पानी देने का प्रस्ताव रखा था। मामले में जांच के बाद अधिशासी अभियंता निचली गंग नहर ने पत्र लिखकर डीएम से पानी देने में असमर्थता जताई। उन्होंने पत्र में कहा कि 1878 में निर्मित निचली गंग नहर में सीसी लाइनिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह नहर कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशाम्बी जिले के किसानों को रबी और खरीफ में सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा है कि पूरे वर्ष संचालित होने वाली नहर कई वर्षों से लगातार चलने से कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते नहर को 8500 क्यूसेक की पूर्ण क्षमता से चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मौजूदा दौर में केवल खरीफ फसली में ही सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नहर के क्षतिग्रस्त होने से केवल 12 जिलों को पानी दिया जा सकता है। यदि नहर को पूर्ण क्षमता से चलाया जाता है, तो इससे खतरे की आशंका है। इसके साथ ही राजकीय संपत्ति और जनहानि भी हो सकती है। अधिशासी अभियंता निचली गंग नहर नरौरा खंड ने डीएम को लिखे पत्र में ईसन नदी को नहर से पानी देने के लिए मना कर दिया है। अब प्रशासन को निजी तौर पर नदी को जीवंत करने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed