फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बीस साल पुरानी टंकी से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

बीस साल पुरानी टंकी से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

Tue, 22 May 2018 08:13 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
बीस साल पुरानी टंकी से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति
डैमो - फोटो : डैमो
चौमुंहा (मथुरा)। कस्बे की पुरानी टंकी से 20 वर्ष से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग इसका पानी नहीं पी रहे हैं। कस्बावासी हैंडपंपों और कुओं से पीने का पानी ला रहे हैं। दिन निकलते ही यहां लोगों को पीने के पानी की चिंता सताने लगती है। मजबूरन टंकी के पानी को लोग कपड़े धोने और नहाने के उपयोग में ले रहे हैं। कस्बावासियों ने डीएम से नई टंकी बनवाने और जर्जर टंकी को उतरवाने की मांग की है।
विज्ञापन


साल 1975-76 में बालाजी आश्रम के निकट बनीं टंकी की सीढ़ियां 20 वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी, तब से अब तक टंकी की सफाई नहीं हुई है। कस्बा निवासी राहुल गुप्ता, मदन गोपाल सिंह, रौतान सिंह, अशोक सिसौदिया, लाखन सिंह, लाजपति सिंह, डॉ. रामहेत सिंह, विनोद कुमार आदि का कहना है टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


इसकी सीढ़ियां, खंभे, डोम आदि सभी जर्जर हो गए हैं। टंकी का ऊपर का ढक्कन भी टूट गया है। इससे टंकी के अंदर पक्षी और बंदर आदि घुस जाते हैं। कई बार पक्षी की मौत हो जाती है। पक्षियों के पंख, सड़ा हुआ मांस आदि पानी के साथ आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टंकी से दाऊद मोहल्ला, मारूफ मोहल्ला, जुझार मोहल्ला में जलापूर्ति होती है। लोग बालाजी आश्रम और देवी मंदिर पर लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने डीएम से पुरानी टंकी को तुड़वा कर नई टंकी बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed