{"_id":"5aca573e4f1c1b526b8b46e6","slug":"191523210046-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के रामनगर रेलवे फाटक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी लक्ष्मन उर्फ अन्नू (48) पुत्र कन्हैयालाल शनिवार को मक्खनपुर थाना के गांव अंगदपुर निवासी राजवीर सिंह के घर पर आयोजित एक समारोह में गया था। वहां से वह रात को बाइक से घर लौट रहा था। वह रामनगर फाटक के समीप ट्रैक को पार कर रहा था तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर सुजात हुसैन पुलिस फोर्स के ही साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक लक्ष्मन के तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी पूजा की शादी कर दी है।