फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वात्सल्य ग्राम में वात्सल्य वंदन महोत्सव 10 अप्रैल को

वात्सल्य ग्राम में वात्सल्य वंदन महोत्सव 10 अप्रैल को

Wed, 04 Apr 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में वात्सल्य वंदन महोत्सव 10 अप्रैल को
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में 10 अप्रैल को वात्सल्य वंदन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांव से लेकर सीमा तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली महिलाओं को वात्सल्य नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नारी सशक्तीकरण की मुहिम को आगे बढ़ाने एवं नारी सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार आदि क्षेत्रों में सम्मानजनक भागीदारी की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


संयोजक साध्वी शिरोमणि ने बताया कि महोत्सव में गोवा की राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा, मध्य प्रदेश की मंत्री अर्चना चिटनीस, मथुरा सांसद हेमा मालिनी, पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत चावला, लिज्जत पापड़ की निर्माता पुष्पा बेरी औैर पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मुख्य रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा नेपाल, बिहार, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, पं. बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से 500 महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र एवं समाजोत्थान के क्षेत्र में अहम योगदान निभाने के लिए साध्वी ऋतंभरा को भी राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


विभोर प्रकाशम, साध्वी संपूर्णा, सुमनलता, सीता परमानंद, उमाशंकर राही, थशिशुपाल सिंह, बालजी चतुर्वेदी, प्रीति मेहरा, अरविंद मिश्रा, मीनाक्षी अग्रवाल, अनीता चतुर्वेदी, सत्यश्रुति, दीपिका उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed