{"_id":"5ab7d9f74f1c1b2b618b5890","slug":"191521998327-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई रघुराज महाराज की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई रघुराज महाराज की शोभायात्रा
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रामजी की निकली सवारी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बारहसैनी समाज ने रामनवमी पर रघुनाथ महाराज की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली। शोभा यात्रा में काली के अखाड़ों ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थी परिषद प्रदेश संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय ने फीता काटकर मुहल्ला जयजय राम स्थित बारहसैनी मंदिर से देर सांय शोभायात्रा का उद्घाटन किया। व्यापारी नेता सुरेश चंद्र वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
इसके बाद शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण कराया गया। जगह-जगह मुख्य रथ का स्वागत किया गया। श्रीराम की जगह-जगह आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में काली के अखाड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इसके अतिरिक्त देवी देवताओं के डोले भी शोभायात्रा में शामिल किए गए। शोभायात्रा का समापन मध्य रात्रि को चामुंडा माता मंदिर पर हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान जितेंद्र वार्ष्णेय , कुमकुम वार्ष्णेय लकी वार्ष्णेय , राजीव वार्ष्णेय झिकझिक, अरविंद कुमार,अवधेश वार्ष्णेय , हृदेश, विजय कुमार, मुरारीलाल, फूल चंद्र, भागेश, अजय, सत्यनरायण, बंटी, कौशल किशोर, संजय, गणेशी, मनोज, त्रिवेंद्र, संजीव, योगेश, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।