{"_id":"5aa80da54f1c1b71778b5315","slug":"191520962981-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकृष्ण राणा को पकड़ने दिल्ली पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकृष्ण राणा को पकड़ने दिल्ली पहुंच गई पुलिस
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्लाट और फ्लैट के एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को दबोचने के लिए फरह पुलिस की टीम ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर डेरा डाल दिया है। सेबी के मामले में जमानत पाने वाले जयकृष्ण सिंह राणा को 14 मार्च को तारीख पर आना है।
चिटफंड से शुरुआत करने वाले कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा एकदम ही पैसों में खेलने लगे थे। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के जिलों में खोले गए चिटफंड कार्यालय पर मुस्तैद एजेंटों के माध्यम से प्लाट और फ्लैट के नाम पर निवेशकों का पैसा निवेश करवाया। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा ने इन निवेशकों को न तो फ्लैट और प्लाट दिए और न ही उनकी रकम लौटाई। 500 करोड़ रुपये लेकर करीब डेढ़ साल से फरार जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ थाना फरह में फर्जीवाड़े के 50 मुकदमें पंजीकृत हैं। फरह पुलिस अब तक कल्पतरु ग्रुप के मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, फरवरी माह में जयकृष्ण सिंह राणा दिल्ली की तीस हजार कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत भी करा गया। वहीं, फरह पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि दो दरोगा और दो सिपाहियों की टीम बनाकर दिल्ली भेजी गई है।