{"_id":"5a8839c64f1c1b5e028b5c9b","slug":"191518877126-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करो, वरना नाप दिए जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करो, वरना नाप दिए जाओगे
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अफसरों की जमकर क्लास ली। अधिकारियों से कहा गया कि लापरवाह अफसरों पर तत्काल एक्शन होगा। वही अधिकारी जिलों में रहेंगे जो काम करेंगे। लचर कानून व्यवस्था, व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई।
शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई मीटिंग में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शासन का पूरा जोर जनसुनवाई पर है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए। अगर मथुरा के लोग शिकायत लेकर लखनऊ जा रहे हैं तो इससे साफ है कि स्थानीय स्तर पर उनकी बात सुनी ही नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मियां आ रही हैं लिहाजा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। जहां भी हैंडपंप खराब पड़े हैं उन्हें तत्काल सही कराया जाए। यमुना में गिरते नालों को तत्काल रोकने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी स्वपनिल ममगाई से कहा गया कि होली आ रही है लिहाजा चौकस रहने की जरूरत है। शहर की सफाई व्यवस्था भी चौकस रहनी चाहिए। शहर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कहा गया। दुकानों के आगे जो अतिक्रमण है उसने सड़कों को संकरा कर दिया है। इससे आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। समीक्षा मीटिंग में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।