{"_id":"5a84707f4f1c1bc83b8b6d72","slug":"191518628991-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हो रही विडियो में आए चेहरों की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हो रही विडियो में आए चेहरों की शिनाख्त
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसआईटी टीम एवं पुलिस लगातार हिंसा के विडियो की जांच कर रही है। रात के अंधेरे के विडियो भी साफ कराए गए हैं। विडियो में उभरे चेहरों की शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है। चेहरों की शिनाख्त होते ही एसआईटी की रिपोर्ट पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां भी होंगी। अभी पुलिस शिनाख्त करने के काम में जुटी है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा और हत्या के मामले की घटनाओं को तमाम चश्मदीदों ने मोबाइल फोन से विडियो बना लिए। कई सीसीटीवी के फुटेज भी बाजारों में लगे कैमरे पुलिस को मिल गए। मालगोदाम चौराहे पर रात के समय हुए हमले की वारदात का विडियो भी एसआईटी टीम और पुलिस को मिल गया है। इस विडियो को पुलिस ने क्लीयर करा लिया है। इससे हमले के आरोपियों की सही शिनाख्त हो सके। एसआईटी की गोपनीय जांच होने के कारण अधिकारियों ने कुछ स्पष्ट तो नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि हिंसा की घटनाओं में हिस्सा लेने वाले कई लोगों के चेहरे उभरकर इन विडियो में सामने आए हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। एसआईटी टीम लगातार अपनी जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। जेल में बंद आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ करके बयान दर्ज कर चुकी है। बयानों और साक्ष्यों का मिलान होने के बाद और आरोपी चिह्नित होंगे, जिनपर कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि कुछ विडियो के आधार पर हिंसा के आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
आज भी दायर होंगे जमानत प्रार्थना पत्र
कासगंज। सांप्रदायिक हिंसा एवं हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपियों की ओर से लगातार जमानत की कोशिशें की जा रहीं हैं। 5 जमानत प्रार्थना पत्रों पर 17 फरवरी को सुनवाई होगी, जबकि 4 प्रार्थना पत्रों पर 19 फरवरी को सुनवाई होनी है। आज गुरुवार को भी कई जमानत प्रार्थना पत्र दायर हो सकते हैं। बंद आरोपियों के परिवारीजन लगातार अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं और जमानत की कोशिशों में जुटे हुए हैं।