{"_id":"5a7865e44f1c1ba3268b8828","slug":"191517839844-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मइया यशोदा के जन्मोत्सव के लिए सज गया नंद भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मइया यशोदा के जन्मोत्सव के लिए सज गया नंद भवन
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
मइया यशोदा ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। प्रभु कन्हैया की मैया यशोदा का जन्मोत्सव मंगलवार को नंदभवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नंद भवन में दिन भर तैयारियों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैया के जन्मोत्सव के लिए नंदभवन को सजाया गया है।
देवकी के गर्भ से कंस के कारागार में जन्मे श्रीकृष्ण का लालन-पालन ब्रज के नंदबाबा और मैया यशोदा ने किया था। श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर नंदबाबा गोकुल में निवास करते थे। कंस के अत्याचार के चलते कुल गुरु के परामर्श से वे नंदीश्वर पर्वत पर आकर बस गए।
यहां नंदबाबा ने अपने नाम से गांव बसाया और कृष्ण और बलराम दोनों भाइयों का पालन पोषण किया। मैया यशोदा का मायका भी नंदगांव के समीपवर्ती गांव महराना है। फ ागुन मास की कृष्ण पक्ष की छठ को नंद भवन में मैया यशोदा का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंगल गीत और बधाई गाई जाती है। छह फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां सोमवार नंद भवन में होती रहीं।