फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ग्वालियर से जारी हुए फर्जी प्रमाणपत्रों से बन गए ‘मास्साब’

ग्वालियर से जारी हुए फर्जी प्रमाणपत्रों से बन गए ‘मास्साब’

Fri, 05 Jan 2018 07:33 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
ग्वालियर से जारी हुए फर्जी प्रमाणपत्रों से बन गए ‘मास्साब’
pen - फोटो : डेमो
मथुरा। अभी आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड डिग्री से शिक्षक बनने का मामला निपटा भी नहीं था कि एक और फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सामने आ गया है। इस बार ग्वालियर के एक स्कूल द्वारा जारी हाईस्कूल, इंटर के प्रमाण पत्रों से शिक्षक बनने की बात सामने आई है। निदेशालय के आदेश के बाद मथुरा में ऐसे शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी प्रमाण पत्रों से शिक्षकों की भर्ती हो गई। ताजा मामला मध्यप्रदेश ग्वालियर के बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन द्वारा हाईस्कूल, इंटर के जारी फर्जी प्रमाण पत्रों का है।
विज्ञापन



सीबीआई की जांच में इस बात के सामने आने के बाद परिषद मुख्यालय ने प्रदेश भर के बीएसए कार्यालयों को सख्त हिदायत दी है कि वो शिक्षकों का वेतन देने से पहले मुख्यालय को रिपोर्ट दें कि उनके यहां उक्त बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर के प्रमाण पत्रों वाले कुल कितने शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शिक्षकों के नाम, पता, पिता का नाम सहित संपूर्ण ब्योरा मांगा गया है। मुख्यालय के निर्देश के बाद बीएसए कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। सभी शिक्षकों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणों की जांच कराई जा रही है।



फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करते 54 पकड़े
मथुरा। हाईकोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की जांच में आगरा विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2004-05 में लगभग पांच हजार फर्जी बीएड डिग्री जारी करने का मामला सामने आया था। मथुरा में जांच के दौरान इन्हीं डिग्रियों से 54 शिक्षक नौकरी करते हुए पकड़े गए थे। मामले में अभी इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed