{"_id":"59f0e1664f1c1b86698b78fe","slug":"191508958566-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक के जीएम समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केनरा बैंक के जीएम समेत चार नामजद
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में स्थित औद्योगिक इकाई के पार्टनर का रिटायरमेंट दिखा कर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.84 करोड़ 25 हजार निकाल लिए। मामले में बैंक के एजीएम एमत चार पर धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
थाना दक्षिण के गली बोहरान एवं हाल थाना उत्तर क्षेत्र के विभवनगर कालोनी निवासी संजीव शर्मा पुत्र प्रेमचंद्र शर्मा की मैसर्स बीकेजी ओवरसीज हैंड क्राफ्ट इमीटेशन ज्वैलरी एवं कांच से बनाए जाने वाले अन्य आइटम की पंजीकृत निर्यातक साझेदारी की फर्म हैं।
संजीव का कहना है फर्म में प्रकाश दीक्षित पुत्र विजय कुमार दीक्षित, राजीव दीक्षित, प्रफुल्लित दीक्षित, कपिल एवं योगेश अग्रवाल पुत्रगण बालकिशन अग्रवाल निवासी घेर हलवाइयान साझीदार थे। उन्होंने कहा कि अभिलेख राजीव दीक्षित एवं योगेश अग्रवाल के अपने पास रखते थे।
विज्ञापन
इसकी ही एक अन्य इकाई उत्तर प्रदेश औद्योगिक राज्य विकास निगम लिमिटेड जलेसर रोड पर स्थापित की जा रही है। इस फर्म का खाता आगरा के संजय पैलेस स्थित कैनरा बैंक ओवरसीज बैंक में खोला था। इसका संचालन संजीव के अलावा राजीव दीक्षित एवं योगेश अग्रवाल भी कर रहे थे।
संजीव का आरोप है कि राजीव दीक्षित, योगेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, प्रकाश दीक्षित ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत करते हुए फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से एक करोड़ 84 लाख 25 हजार की धनराशि निकाल कर हड़प ली। संजीव का कहना है कि बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने रिटायरमेंट डीड दिखा कर पल्ला झाड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार यादव ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक अधिकारी सहित चार के खिलाफ कूटरचित अभिलेख तैयार कर धनराशि हड़पने का अभियोग दर्ज कर लिया है।