फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएम के हाथों नवाजे जाएंगे दो स्वच्छता प्रहरी

सीएम के हाथों नवाजे जाएंगे दो स्वच्छता प्रहरी

Thu, 03 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम के हाथों नवाजे जाएंगे दो स्वच्छता प्रहरी
सीएम योगी के हाथों नवाजे जाएंगे दो स्वच्छता प्रहरी - फोटो : अमर उजाला
एटा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मेें जिले के लिए प्रेरणा स्रोत बने दो ब्रांड एंबेसडर को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। डीपीआरओ ने ब्रांड एंबेसडर कल्पना और शौचालय निर्माण की पहल करने वाले नेत्रहीन सुरेश का नाम विशेष सम्मान के लिए भेजा है। हालांकि अभी कार्यक्रम को लेकर तिथि फाइनल नहीं की गई है। हालांकि शासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार 31 दिसंबर 2017 तक प्रदेश के 30 जिलों को ओडीएफ करने पर जोर दे रही है। इसके तहत हर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रहरी और प्रेरणा स्रोत बनने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। जिले से ब्रांड एंबेसडर कल्पना और सुरेश का नाम प्रस्तावित किया गया है। जलेसर के गांव नगला लाल सिंह निवासी कल्पना को डीएम अमित किशोर ने स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कल्पना ने ससुराल मेें शादी के तीन दिन बाद ही शौचालय बनवाने की मांग की थी। डीएम ने 11 मई को गांव पहुंचकर शौचालय निर्माण के लिए पहल की थी।
विज्ञापन


इसके बाद कल्पना की पहल को पूरे देश में सराहना मिली। मिरहची क्षेत्र के नेत्रहीन वृद्ध सुरेश ने बकरियां बेचकर पुत्रवधू के लिए शौचालय बनवाने की पहल की। उन्हें अंत्योदय मेले के उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया था। अब मुख्यमंत्री जिले के दोनों स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करेंगे। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने दोनों प्रहरियों का नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित किया गया है। दोनों की पूरी कहानी शासन को भेजी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि कल्पना और वृद्ध सुरेश जिले के लिए मिसाल बने हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में दोनों की पहल सराहनीय है। इनका नाम शासन को विशेष सम्मान के लिए भेजा है। ेे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed