{"_id":"5f5eff548ebc3e51e7013188","slug":"19-year-old-man-commits-suicide-due-to-no-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , काम न मिलने से तनाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , काम न मिलने से तनाव में था
Mon, 14 Sep 2020 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:58 AM IST
सार
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार रात को कन्हैया तकरीबनदस बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया काम न मिलने से तनाव में था।
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला के शाहदरा में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर कन्हैया ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाहदरा के बघेल बस्ती निवासी छोटे लाल का बेटा कन्हैया (19) अविवाहित था। पिता के साथ मजदूरी करता था। बड़े दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
पिछले दिनों काम नहीं मिलने पर पिता जयपुर चले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार रात को कन्हैया तकरीबन दस बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया काम न मिलने से तनाव में था। मां पास के कमरे में ही सो रही थी। कन्हैया ने फांसी लगा ली।
सोमवार सुबह जब मां जागी तो कमरे में बेटे को लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिये मना कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आर्थिक तंगी में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। अभी परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।