UP LS Election Dates: 19.23 लाख मतदाता चुनेंगे मथुरा का सांसद, अधिकतम मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम जारी
Mathura Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 : 19.23 लाख मतदाता मथुरा का सांसद चुनेंगे। मतदान प्रतिशत को अधिकतम करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान में 1923619 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। हालांकि मथुरा का मतदान प्रतिशत कभी भी 66 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा है। मगर, इस बार प्रशासनिक मशीनरी इस प्रतिशत का बढ़ाकर हर मतदाता को बूथ तक लाने की तैयारी कर रही है। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मथुरा में विधानसभा वार मतदाता
| विधानसभा | मतदाता |
| छाता | 374046 |
| मांट | 353069 |
| गोवर्धन | 340807 |
| मथुरा | 469694 |
| बलदेव | 386003 |