{"_id":"5cc722ddbdec22074857d64b","slug":"181556554461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर गोवंश से लदा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर गोवंश से लदा कैंटर पकड़ा
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर से 14 गोवंश सहित चार तस्करों को दो तमंचा और दो चाकू सहित गिरफ्तार किया है। तस्करों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। गोवंश अवैध कटान के लिए लुधियाना से बिहार जा रहा था।
सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं चौकी प्रभारी शिववीर सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी नोएडा की तरफ से आ रहे कैंटर को रोकने का प्रयास किया गया तो कैंटर में सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पीछा कर कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। उसमें 14 गोवंश लदे थे।
चार तस्करों को दो तमंचा और दो चाकू सहित पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि गोवंश को लुधियाना से बिहार को अवैध कटान के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गोवंश को वृंदावन स्थित श्रीपाद गोशाला को भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।