{"_id":"5cb7655ebdec22145d38517f","slug":"181555522910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर भड़के परिजन, सीएचसी कर्मियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर भड़के परिजन, सीएचसी कर्मियों से नोकझोंक
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। बीस दिन पूर्व जन्मे बच्चे की घर पर मौत के बाद परिजन भड़क गए। इस पर उन्होंने ने बुधवार को सीएचसी पर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से नोकझोंक की। उनका आरोप था कि जच्चा-बच्चा को जन्म के बाद अस्पताल से जल्दी छुट्टी दे दी गई, जबकि बच्चे को उपचार की जरूरत थी। लापरवाही के कारण शिशु की मौत हुई है।
परिजनों के अनुसार 28 मार्च को राधा देवी पत्नी सुशील कुमार निवासी मोहकमपुर का सीएचसी पर प्रसव हुआ था। उसी दिन जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को 20 दिन पूर्व जन्मे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि सीएचसी पर बच्चा पैदा होने के बाद जल्दी छुट्टी कर दी गयी थी। इसलिए बच्चे की मौत हो गई है। उसे उपचार की जरूरत थी। इस दौरान प्रभारी चिकितसाधिकारी ने परिजनों को समझाया कि 20 दिन बाद यदि बच्चे की मौत होती है तो इसके लिए सीएचसी के कर्मचारी जिम्मेदार नहीं हैं।