फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नरी-सेंमरी मेले में आज होगी चमत्कारिक आरती

नरी-सेंमरी मेले में आज होगी चमत्कारिक आरती

Sun, 07 Apr 2019 08:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
नरी-सेंमरी मेले में आज होगी चमत्कारिक आरती
छाता (मथुरा)। गांव नरी-सेंमरी में स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में आठ अप्रैल को तीज के दिन आगरा के धांधू भगत के परिवारीजन चमत्कारिक आरती करेंगे। आरती देखने के लिए शाम को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। ऐसा माना जाता है कि आरती के दौरान बड़े-बड़े दीपक जलाए जाते हैं। दीपकों की लौ के ऊपर सफेद चादर फैलाई जाती है। दीपक की लौ चादर के आरपार निकल जाती है। धांधू भगत के परिजन दीपक को चारों ओर घुमा कर आरती करते हैं, मगर चादर में अग्नि का एक निशान भी नहीं पड़ता है जबकि दीपक की लौ चादर के आरपार निकल जाती है।
विज्ञापन


इस चमत्कारी दृश्य को देखने के अन्य प्रदेशों के हजारों देवी भक्त आते हैं। एसडीएम रामदत्तराम, सीओ जगदीश कालीरमन, जिला पंचायत के अधिकारियों ने मेले का जायजा लिया। वहीं, 14 अप्रैल को यदुवंशी समाज के लोग देवी मां की लट्ठों से अनूठी पूजा करेंगे। मंदिर के महंत थान सिंह, खरग सिंह, सत्यपाल सिंह, अभयपाल सिंह, पुरुषोतम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरी-समेंरी मेला में अव्यवस्थाओं का आलम
छाता। नरी-सेंमरी देवी मेला में अव्यवस्थाओं का आलम है। दुकानदारों का शोषण हो रहा है। ठेकेदार व उनके लोग दुकानदारों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे दुकानदारों में रोष है। मेला में सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी है। पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु दुकानों से पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दुकानकारों का कहना है कि ठेकेदार पिछले वर्ष से अधिक दाम ले रहा है। उन्होंने अधिकारियों से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed