फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश से आलू और मटर की फसल को होगा नुकसान

बारिश से आलू और मटर की फसल को होगा नुकसान

Thu, 07 Feb 2019 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आलू और मटर की फसल को होगा नुकसान
कासगंज। बुधवार की रात्रि से हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छी रही लेकिन आलू और मटर की फसलों को इस बेमौसम बारिश से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से ही बादल छाए रहे। देर रात्रि में बारिश हो गई। गुरुवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए ठीक बताया जा रहा है तो आलू और मटर की फसल को नुकसान होगा। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। सरसों की पिछाई फसलों को भी बारिश से लाभ रहा।
गनीमत रही कि बारिश के साथ तेज हवाएं नहीं चलीं। यदि हवाएं तेज होती गेहूं और सरसों की फसल गिर जातीं। गंजडुंडवारा एवं पटियाली क्षेत्र में तंबाकू की खेती भी बड़े क्षेत्रफल में होती हैं। बादलों को देखकर तंबाकू की खेती करने वाले किसानों की धड़कने बढ़ी हुई हैं कहीं ओले न पड़ जाएं।
विज्ञापन

बारिश से किसी भी फसल को बढ़ा नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं की फसल में सिंचाई की पूर्ति अवश्य हो गई हैं। आलू और मटर की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश चंद्र, किसान सुल्तानपुर
बारिश के साथ यदि तेज हवाएं चलती तो फसल गिरने से नुकसान हो सकता था। गेहूं फसल को बड़ी संख्या में किसान करते हैं। सभी इससे लाभ होगा। अमित मौर्य, किसान, सुल्तानपुर
- आलू 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में
- गेहूं 96 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में ं
- सरसों 15 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में
- तंबाकू 5 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में
- मटर 6 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में
बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है। बल्कि गेहूं की फसल में सिंचाई मिलने से लाभ होगा। सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी, कासगंज।

ओलावृष्टि को लेकर परेशान है किसान
अलीगंज। खेतों में खड़ी फसल को देखकर किसानों में खुशी तो देखी जा रही है मगर ओलावृष्टि को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बेमौसम हो रही बारिश के चलते ओलावृष्टि होने की संभावनाएं बढ़ी रहती हैं। ऐसे में तंबाकू को काफी नुकसान होगा। पिछली बार भी ओलावृष्टि के कारण तंबाकू की फसल में किसानों को काफी नुकसान हुआ था। वहीद अली, सलीम शाह, महेंद्र सिंह, राकेश, बाबू अली, सुरेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना हैं कि गेहूं और तंबाकू की फसल काफी अच्छी है। मौसम ने किसानों का साथ दिया तो पिछले साल की तुलना इस साल में तंबाकू व गेहूं की फसलों से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

मंडी में कीचड़, व्यापारी परेशान
एटा। बारिश के कारण सब्जी मंडी में इन दिनों कीचड़ व्याप्त है। ऐसे में आवागमन में व्यापारियों के साथ ही आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। आढ़ती मंडी प्रशासन पर साफ सफाई को लेकर पुख्ता इंतजाम न करने का आरोप लगा रहे हैं।

विगत दो दिन की बारिश से सब्जी मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भर गया है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर कीचड़ एकत्रित हो गई है। इससे आढ़तियों के साथ साथ आम आदमी को भी खासा परेशान हैं। आढ़ती देवेंद्र सिंह तसलीम बाबा, सत्यवीर, आकाश, कदीर, वीरेंद्र सिंह होडल सिंह, हलवदार, मास्टर जगतपाल आदि का आरोप है कि मंडी प्रशासन की ओर से साफ सफाई को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। न तो सफाई कर्मी मंडी परिसर में सफाई करते हैं और न ही मंडी अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर है। इस कारण बारिश का पानी मंडी परिसर में एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed