फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   स्टांप विक्रेता से लूटपाट की योजना बनाते चार लुटेरों को गिरफ्तार किया

स्टांप विक्रेता से लूटपाट की योजना बनाते चार लुटेरों को गिरफ्तार किया

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्टांप विक्रेता से लूटपाट की योजना बनाते चार लुटेरों को गिरफ्तार  किया
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण एवं एसओजी टीम ने लालऊ रोड पर लूट की योजना बनाते चार साथियों को बाइक एवं तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा, कारतूस व बाइकें बरामद की हैं। बताते हैं गिरफ्तारी से बचने को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने चारों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के प्रभारी महेंद्र कुमार गौतम एवं एसओजी टीम के प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह को सूचना मिली की लालऊ रोड पर लूट की योजना बना रहे कुछ बदमाश खड़े हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, गौरव चहल व एसओजी टीम के आशीष शुक्ला, दिनेश सिंह ने घेराबंदी करके बदमाशों की गिरफ्तारी को पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस की टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा व तीन कारतूस एवं दो खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ में अपने नाम संतोषनगर रैपुरा रोड के निवासी शक्ति पुत्र सुरेशचंद्र, थाना दक्षिण के नगला भाऊ के निवासी आकाश यादव पुत्र राजेश यादव, सुहागनगर सेक्टर दो निवासी गौरव यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव, मध्य प्रदेश के भिंड थाना अटेर के कनैरा निवासी मनोज पचौरी पुत्र भगवती प्रसाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदर तहसील में बैनामा लेखक कश्मीरी गेट निवासी युसुफ के द्वारा स्टांप की बिक्री की जाती है। करीब चार से पांच लाख रुपये यहां एकत्रित हो जाता है। पांच बजे तहसील से दोनों भाई पैसे को लेकर निकलते हैं। तहसील चौराहे के आस-पास से लूटने की योजना बर्नाई थी। आरोपियों से बरामद की गई बाइक व तमंचा को बरामद किया है इन्हीं से घटना को अंजाम देना था। सभी आरोपियों को गौरव यादव ने एकत्रित किया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed