{"_id":"5c27c283bdec2256fb089e6f","slug":"181546109571-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल तहसील को गोशाला बनाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल तहसील को गोशाला बनाने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। भारतीय किसान यूनियन ने आवारा जानवरों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समस्या का तत्काल प्रभावी समाधान नहीं हुआ तो वह तीन जनवरी को तहसील परिसर में जानवरों को भरकर इसे गोशाला में तब्दील देंगे।
यूनियन की ओर से इस बारे में ज्ञापन उप जिलाधिकारी राम सकल मौर्य को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि आवारा जानवरों की समस्या निरंतर गंभीर रूप धारण करती जा रही है। जानवरों के बेलगाम घूमने से जहां आम जनमानस परेशान है।
वहीं ये फसलों को भारी नुकसान पहुंचाकर किसानों को बड़ी क्षति पहुंचा रहे हैं। इस समस्या से प्रशासन भी वाकिफ है, लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं किया गया है। इसी कारण अब यूनियन ने तहसील परिसर को गोशाला बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भाकियू ने क्षेत्र के किसानों का आह्वान किया कि वे तीन जनवरी को आवारा जानवरों को तहसील मुख्यालय पर लेकर पहुंचें। किसानों ने अगर ऐसा किया तो प्रशासन के सामने बड़ी मुश्किल पैदा हो जाएगी। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश राजपूत, रामनरेश, श्यामवीर सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।