फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब गांव में से ही टैबलेट पर अपनी रिपोर्ट देंगी एएनएम

अब गांव में से ही टैबलेट पर अपनी रिपोर्ट देंगी एएनएम

Sun, 16 Dec 2018 10:00 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अब गांव में से ही टैबलेट पर अपनी रिपोर्ट देंगी एएनएम
tablet
एटा। ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मगर इनकी कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं जिसको लेकर सरकार अब एएनएम को टैबलेट देकर ऑनलाइन कार्य रिपोर्ट लेने की तैयारी में जुट गई है। टैबलेट फोन के माध्यम से कार्य क्षेत्र में रहने के दौरान लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी। सरकार की मंशा है कि एएनएम अपने कार्य क्षेत्र में सेवाएं देने के दौरान हर मरीज की समस्याओं और निवारण की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करें। ताकि यह साबित हो सके कि एएनएम अपने कार्य के प्रति कितनी वफादार हैं। इसके साथ ही अगर कोई एएनएम अपने कार्य में लापरवाही बरती है तो उसकी भी जानकारी हो सके। इससे यह भी साबित होगा कि फील्ड में रहने के दौरान कितना सच और झूठ बोला जा रहा है। जिले में 222 एएनएम को टैबलेट देने की तैयारी की जा रही है। यह सभी जिले में सेवाएं दे रही हैं और उनके द्वारा मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व अन्य समस्याओं को समय पर निवारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले भर की 222 एएनएम को सरकार की ओर से टेबलेट फोन मुहैया कराए जाने हैं। टेबलेट फोन देने का उद्देश्य एएनएम से आनलाइन रिपोर्ट भेजने से लेकर कार्य क्षेत्र में सेवाओं को ट्रेस करना होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed