{"_id":"5bc0b3dbbdec22693456278c","slug":"181539355611-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसाना पुलिस ने हाथिया के जंगल से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा है। इनामी के चार साथी पुलिस को गच्चा देकर भाग खड़े हुए। ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर लूटपाट, अपहरण करके फिरौती मांगना और गो-तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाला इनामी तीन साल से फरार था।
गुरुवार की देररात बरसाना पुलिस की हाथिया के जंगलों में 25 हजार के इनामी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी को दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी भाग गए। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने गांव हाथिया निवासी अनीश पुत्र हमीद को पकड़ा है। साल 2015 से इनामी फरार था।
इसकी 18 जून 2018 में इनामी की कुर्की भी हो चुकी है। भागे हुए रहीस, सलमू, असलम और सलीम हैं। शातिर किस्म के अपराधी पर गो-तस्करी, लूटपाट और अपहरण करके फिरौती वसूलने के कई मामले दर्ज है। टटलू गैंग का सक्रिय सदस्य हरियाणा, राजस्थान और यूपी के जनपदों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनामी के कब्जे से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए हैं।