{"_id":"5ba8f6eb867a557ff129cef4","slug":"181537799915-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी 28 को करेंगे भारत बंद, रैली 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी 28 को करेंगे भारत बंद, रैली 27 को
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर जीएसटी में खामियां और सरकारी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में 28 सितंबर को होने वाले भारत बंद में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी जिला बंद रख सहभागिता करेगा। इससे पूर्व 27 सितंबर को दोपहर दो बजे वाहन रैली नगर क्षेत्र में निकाली जाएगी।
नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी व युवा मंडल के अध्यक्ष तुलसी गर्ग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रिटेल क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई, जीएसटी में कमियां, प्रतिष्ठानों पर हो रही सैंपलिंग की कार्रवाई आदि के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। नगर महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने बताया कि 27 सितंबर को वाहन रैली का सौंख अड्डा स्थित कावेरी होटल से शुभारंभ होगा जो शहर भ्रमण कर लोगों से भारत बंद में सहभागिता की अपील करेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह से ही चार टीमें बाजारों को बंद कराने निकलेंगी। दोपहर 12 बजे होली गेट पर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान गिरधारी लाल अग्रवाल, देवेन्द्र मित्तल, बिहारी लाल, मुकेश गुप्ता, मृदुल अग्रवाल, अभिनव खंडेलवाल, राघव अग्रवाल, संतोष चौधरी, जीतेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।