{"_id":"5b82ef2d42c792463c050722","slug":"181535307565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी। कोटला-फरिहा रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम फरीदा बरौली निवासी रामलखन (27) पुत्र वेदराम अपनी भतीजी रूबी को थाना नारखी के गांव गांगनी से रक्षाबंधन के मौके पर बुलाने के लिए बाइक से गया था। रामलखन के साथ उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी साथ गई थी। भतीजी रूबी पुत्री थान सिंह को बाइक पर ही बैठाकर गांव की ओर लौट रहा था। फरिहा व कोटला के बीच भूतेश्वर मंदिर के पास ही पहुंचा था कि तभी काफी तेज गति से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकें गिर गई।
इसमें बाइक सवार रामलखन व रूबी एवं डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी और दूसरी बाइक पर सवार जिला मैनपुरी के थाना घिरोर गांव नगला कासगंज निवासी ऐदल सिंह पुत्र झुन्नीलाल घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल सूचना डायल 100 पुलिस को दे दी। पुलिस घायलों को अस्पताल लाई। यहां रामलखन की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर घायल रुबी व लक्ष्मी का उपचार चल रहा है। हादसे के संबंध में मृतक के भाई थान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।