फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भोले की जय-जयकार, शिवालयों में लगी भक्तो की कतार

भोले की जय-जयकार, शिवालयों में लगी भक्तो की कतार

Mon, 30 Jul 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
भोले की जय-जयकार, शिवालयों में लगी भक्तो की कतार
शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/ टूंडला। सुहागनगरी में सावन माह के पहले दिन शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। रातभर बारिश होने के बाद भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। शाम को मंदिरों में भव्य फूल बंगले सजे, भजन कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन


मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के बाहर बेलपत्र, फूल, धतूरे और माला की दुकानें सजी थी। मंदिर के बाहर कई श्रद्धालु खुद की बारी का इंतजार कर रहे थे। महंत राममोहन दीक्षित ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। दुली मोहल्ला स्थित श्री राधा मोहन मंदिर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह छह बजे से महादेव के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरित हुआ। श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ा रहे थे। महंत अनंत अनूप शास्त्री श्रद्धालुओं को प्रसाद दे रहे थे। पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महंत सीताराम पुजारी के निर्देशन में विशाल शिवलिंग मां पार्वती-गणेश की पूजा हुई। श्री रमणेश्वर महादेव मंदिर कोटला रोड पर भव्य फूल बंगला सजा। महंत देशमुख ब्रहमचारी ने शिव की महिमा का वर्णन किया। आगरा गेट स्थित लाला कुंजीलाल की बगीची स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला के प्राचीन शिव समाधि मंदिर में पुुजारी बसंतगिरी ने रुद्राभिषेक किया। न्यू रेलवे कालोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर पर पुजारी राधे-राधे महाराज ने पूजा करवाई। भारतमाता चौक के सामने स्थित शिवमंदिर, ग्रेनशॉप रेलवे कालोनी स्थित घंटेश्वर महादेव के मंदिर पर भी भारी भीड़ लगी रही। नगर के मुख्य बाजार स्थित अधैत भवन मंदिर, रामलीला मैदान स्थित मंदिर, टूंडली स्थित मंदिर व लाइन पार स्थित शिव मंदिरों पर भी भारी भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार पर पुलिस प्रशासन ने भी पूरा इंतजाम किया था। शिवालयों के बाहर सिपाहियों की ड्यूटी लगाई थी।

नगर में कांवड़िए पूरी रात बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए स्टेशन रोड से बटेश्वर के लिए निकले। सुबह श्रद्घालु शिवालयों में पहुंचे और भगवान भोले नाथ पर बेल पत्र, फल फूल चढ़ाकर मनौती मांगी। भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। नगर के सभी शिवालयों को सजाया गया। रनगर के चौमुखी मंदिर, टुइयां वाला मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित मंदिर, पथवारी मंदिर, बड़े बाजार स्थित मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही।


कई मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाने पहुंचे। जसराना के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने भोले का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। वहीं जसराना के मां कामाख्या धाम, विंध्यवासिनी धाम, बाजार बाले हनुमान मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ का पूजन किया गया। वहीं कस्बा पाढ़म में अगौड़ी वाला शिव मंदिर के साथ राज राजेश्वरी धाम में भोले बाबा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed