{"_id":"5b3518624f1c1bca228b809e","slug":"181530206306-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा प्रबंधक ने हटवाई देवी देवताओं की मूर्ति, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा प्रबंधक ने हटवाई देवी देवताओं की मूर्ति, आक्रोश
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक के बाहर नहीं है सुरक्षा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। केनरा बैंक के प्रबंधक मो. याकूब द्वारा वर्षों से आफिस में रखी हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों हटाने पर विवाद बढ़ गया है। सूचना पर बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं एवं हिंदू वादी संगठनों के विरोध जताने पर बैकफुट पर आए प्रबंधक ने साढ़े तीन बजे मूर्तियों को पुन: यथास्थान रखवा दिया। घटना की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
जलेसर केनरा बैंक में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हटाने को लेकर शाखा प्रबंधक विवाद झेल चुके हैं। ठीक उसी तरह से स्थानांतरण होकर पहुंचे अवागढ़ शाखा में भी प्रबंधक ने मूर्ति हटवाने की घटना की पुनरावृत्ति कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। बताते हैं कि कस्बा स्थित केनरा बैंक शाखा कार्यालय में रखी मूर्तियों को प्रबंधक ने साढ़े दस बजे हटवाकर स्टॉक रूम में रखवा दिया। इससे बैंक स्टाफ में असंतोष तो बढ़ा लेकिन अधिकारी होने के चलते किसी ने खुलकर विरोध नहीं जताया। लेकिन घटना की जानकारी उच्च विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय उपभोक्ताओं को दे दी। सूचना पर पहुुंचे लोग कार्यालय में शुरू से रखीं मूर्तियों को गायब देखकर भड़क गए। हिंदू वादी संगठन के नेताओं पूर्व सभासद रवींद्र वार्ष्णेय रिंकू, मेघराज सिंह, प्रिंस ओझा, अमित जैन आदि के विरोध जताने पर मामला तूल पकड़ने लगा। बैंक में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मामला बिगड़ते देख प्रबंधकने साढ़े तीन बजे मूर्तियों को पुन: कार्यालय में रखवाने पर मामला शांत हुआ। वहीं शाखा प्रबंधक मोहम्मद याकूब का कहना है कि उन्होंने कार्यालय की सफाई स्वच्छता के चलते मूर्तियां हटवाई थी। अब पुन: रखवा दिया गया है। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेेरा कोई मकसद नहीं था।