{"_id":"5b25457d4f1c1bfd6e8b811a","slug":"181529169277-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर खुदा से की इबादत, सलामती की दुआ को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर खुदा से की इबादत, सलामती की दुआ को उठे हाथ
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला। ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम-एसएसपी सहित कई राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने ईद मिलन कैंप लगाकर मुबारकबाद दी।
प्रशासन ने सुभाष तिराहे से नालबंद चौराहे तक बाजार की ओर आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। सुबह साढ़े सात बजे तक गांधी पार्क मैदान में नमाजियों की भीड़ जमा हुई। ठीक सवा आठ बजे ईदगाह से मौलाना शफी कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के दौरान हजारों सिर एक साथ ही अल्लाह ताला की बारगाह में झुके। कैंप में डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी राहुल यादवेंदु, मेयर नूतन राठौर, एडीएम अतुल सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त जितेंद्र सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, मंगल सिंह राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह यादव, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया ,एई रमाशंकर राम आदि मौजूद थे। सदर बाजार में स्थित जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा साहब ने कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में हाजी मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई।
मोहल्ला कोटला, सरक्यूलर रोड, नई आबादी वाले क्षेत्रों में मेले लगे। टूंडला में मौैलाना अनवारुलहक साहब ने नमाज अदा कराई। छोटी मस्जिद जैनगली में सुबह साढ़े नौ बजे मोहम्मद हसीबुर रहमान ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, पूर्व विधायक राकेशबाबू, कांग्रेस नेता प्रेमचन्द्र शास्त्री, अशोक यादव, डॉ. ब्रजपाल पौनियां, सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, एसडीएमडा सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, ईओ विमलापति व पुलिस फोर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनी स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद के इमाम बलीउद्दीन ने भाईचारे की अपील की। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव मौजूद रहे। जसराना में ईदगाह पर हाफिज मसीहत इलाही ने ईद की नमाज अदा कराई। पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ने मुबारकबाद दी। सीओ प्रेमप्रकाश यादव, इं. राजीव यादव, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। खाकसारों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
सिरसागंज में एमडी जैन इंटर कालेज के सामने स्थित ईदगाह पर मौलाना सलीम अहमद नमाज अदा कराई। पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विजय प्रताप छोटू, ठा. प्रदीप सिंह, सुनील यादव आदि ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अशफाक अहमद सिददकी आदि मौजूद रहे।