फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तीर्थनगरी में मीट की बिक्री करते दो पकड़े

तीर्थनगरी में मीट की बिक्री करते दो पकड़े

Wed, 04 Apr 2018 08:18 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में मीट की बिक्री करते दो पकड़े
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन में बुधवार को पुलिस ने मथुरा दरवाजा क्षेत्र में छापामार कर एक घर से 35 किलो मीट सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से भाग निकला।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से वृंदावन को तीर्थस्थल बनाए जाने के बाद भी प्रतिबंधित क्षेत्र में अंडा मांस की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। संतों ने इस पर नाराजगी जताई तो बुधवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ सदर राकेश कुमार और कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मथुरा दरवाजा क्षेत्र में भूरा कसाई के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख भूरा मौके से भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस ने अहमदाबाद के जवाहर नगर निवासी राजू और प्रह्लाद को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 35 किलो मीट के साथ तराजू, छुरा और मीट कटर भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


1959 में वृंदावन बना ड्राई क्षेत्र

वृंदावन नगर पालिका क्षेत्र को ड्राई एरिया घोषित करते हुए वर्ष 1959 में प्रदेश सरकार के शासनादेश को आधार मानकर तत्कालीन पालिका प्रशासन ने वृंदावन शहर में अंडा, मांस, शराब और अन्य मादक पदार्थ की बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंधित किया था। अब वृंदावन के तीर्थस्थल बनने के बाद यहां इन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्णता: प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed