फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   11 करोड़ रुपये से हुआ है आसरा आवासों का निर्माण

11 करोड़ रुपये से हुआ है आसरा आवासों का निर्माण

Wed, 04 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
11 करोड़ रुपये से हुआ है आसरा आवासों का  निर्माण
मैनपुरी। डूडा ने आसरा आवास बनाकर तो खड़े कर दिए, लेकिन उनके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। नतीजा यह है कि आवंटन से पहले की आसरा आवास दरकने लगे हैं। इतना ही नहीं इन दरारों पर सीमेंट और रंग लगाकर इन्हें छिपाने की कोशिश भी की गई है। पड़ताल में यह हकीकत खुलकर सामने आई।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में सपा सरकार ने शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब लोगों को छत मुहैया कराने के लिए आसरा आवास योजना चलाई थी। इसके तहत शहर में करहल रोड पर 396 असरा आवास बनाए गए। इन आवासों के देखकर ही पता लग रहा है कि आवासों के निर्माण में जमकर खेल किया गया है। इसकी पड़ताल की तो हकीकत खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि आवंटन से पहले ही आवास चटकने लगे हैं। परिसर में बना सीवर टैंक चारों ओर से चटक गया है। इसकी मरम्मत भी नहीं की गई है। वहीं विभाग ने बड़ी चतुराई से सीमेंट व रंगों से दीवारों और छज्जों पर पड़ी दरारों को छिपाने की भी कोशिश की। इससे आवंटन से पहले दरारें किसी को नजर नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed