{"_id":"5ac271f64f1c1bcf618b516c","slug":"181522692598-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर बवाल
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एससी-एसटी कानून में किए गए संशोधन के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जिले भर में सुबह से जमकर बवाल हुआ। जगह-जगह जाम लगाया गया। तोड़फोड़ और हंगामे के बीच पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। नारखी फरिहा मार्ग और नारखी बछगांव मार्ग पर सुबह सात बजे से ही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। नारखी फरिहा मार्ग पर जाम खुलवाने पहुंचे थाना प्रभारी नारखी संजय कुमार के साथ आंदोलित दलित समाज के लोगों की झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को घेर लिया और हाथापाई कर दी।
किसी तरह से थाना प्रभारी ने अपनी जान बचाई। उनके सिर में चोट लगी है। इस स्थान पर माहौल उस समय और भी गरमा गया जब नारखी फरिहा मार्ग पर धरना दे रहे आंदोलन करने वालों ने कहा कि पुलिस के द्वारा चलाई गई लाठी में नारखी धौकल के ग्रामीण सुरेशचंद्र कुमार (50) पुत्र डालचंद्र की मौत हो गई। आंदोलनकारियों का कहना था कि सुरेश कुमार धरना स्थल पर बैठे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वह भगदड़ में घायल हो गए इससे उनकी मौत हो गई। शहर में आंदोलनकारी जगह-जगह से जत्थे लेकर निकले और दुकानें बंद करा दीं।
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर दलित समाज सोमवार को सड़कों पर उतरा। दलित बहुल क्षेत्रों के बाजार बंद रहे। फिरोजाबाद में सैलई से शुरू हुआ जुलूस सुभाष तिराहा, सदर बाजार से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। सैलई सब्जी मंडी से विरोध जुलूस की शुरूआत भुवनेश चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। नेतृत्व सतेंद्र प्रताप सिंह, योगेश कुमार धरमन, लवनेश कुमार बौद्ध तथा प्रदीप गौतम कर रहे थे। जुलूस में करीब दो हजार से अधिक युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
जुलूस सैलई से शुरू होकर बड़ा मिर्जा का नगला, सर्विस रोड होते हुए कोटला चुंगी पहुंचा। यहां से बोधाश्रम चौराहा, जलेसर रोड सुभाष तिराहे पहुंचे। युवाओं ने हाईवे जाम का प्रयास किया। युवाओं ने तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी की। जुलूस का रुख बाजार की ओर हो गया। जुलूस बस स्टैंड, स्वामी विवेकानंद चौराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार से घंटाघर व नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा होते हुए रसूलपुर में स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद रसूलपुर थाने से सीधे मुख्यालय पहुंचा।
बसपा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह, बसपा के जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, मीत्तल प्रसाद निमेष, कुलदीप सिंह, दीपक वाल्मीकि, श्योराज जीवन, रूमाल सिंह, शैलेंद्र कुमार शैली, सोनू भारती, ब्रजेश कुमार बिट्टू, ब्रजेश कुमार बरुण, रोशनलाल, लोकेश कुमार, जीतू जाटव, लवजीत सिंह, दीपक, बंटी जाटव सहित नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। सुशील जाटव और केडी जाटव के नेतृत्व में भी जुलूस निकाले गए। दुकानदारों से बाजार बंद करने का आह्वान किया। भीमनगर, सुहागनगर व नगला करन सिंह क्षेत्र में जुलूस निकाले।
नारखी में सड़क जाम के दौरान पुलिस और दलित समाज में टकराव हुआ। पथराव में एसओ नारखी सहित 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीण सुरेशचंद्र 50 वर्ष की मौत होने पर आंदोलनकारियों ने पुलिस के डंडे मारने से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही है। लोगों ने शव को लाकर धरना स्थल पर रखा है।
एसपी सिटी और एसडीएम सदर संगम लाल फोर्स के साथ पहुंचे। आंदोलनकारी एसओ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया पीएम रिपोर्ट में यदि डंडे से मौत की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नारखी क्षेत्र में सुबह सात बजे से शुरू हुआ बवाल दोपहर दो बजे तक चला। नारखी-फरिहा व नारखी बछगांव मार्ग दलितों ने पेड़ काटकर डाल देने के साथ बंद कर दिया। धरना प्रदर्शन व केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। रतौली को जाने वाले एक युवक व महिला कोे रोड पार करने के दौरान जमकर पीटा। एसएचओ हमराह के साथ बचाने पहुंचे तो भीड़ ने उनके साथ अभद्रता कर दी।
लाठियां फटकारीं तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव होते ही एसएचओ, पुलिस वालों को जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव में एसएचओ सहित 11 लोग घायल हो गए। एसपी सिटी राजेश कुमार व सीओ टूंडला संजय वर्मा, सदर अभिषेक राहुल, एसडीएम सदर संगमलाल सहित कई थानों के एसओ पहुंचे। शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना, फरिहा व एका के साथ खैरगढ़ एवं हाथवंत में जुलूस निकालने के साथ बाजार को बंद कराया।
थाना नारखी क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट में संसोधन के विरोध में जाम लगाने के दौरान पुलिस से हुए विवाद में एसओ नारखी संजय कुमार यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार तथा सिपाही हरीशचंद्र व चालक अमित कुमार एवं नारखी गांव के निवासी चरन देवी पत्नी प्रेमसागर, पिंटू पुत्र प्रेमसागर, सांवरी पत्नी कालीचरन, शिवप्यारी पत्नी हरि प्रसाद, मिथिलेश पत्नी पप्पू, हरि प्रसाद पुत्र भोगीलाल, रूबी पत्नी संतसरन भी घायल हो गईं। घायलों का मेडिकल कोटला पीएचसी पर कराया गया है।