{"_id":"5aafc8774f1c1bc3758b64c6","slug":"181521469559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में 15 विभागों को नहीं मिली फूटी कौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में 15 विभागों को नहीं मिली फूटी कौड़ी
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के विकास के लिए बनाई गई जिला योजना में पंद्रह विभागों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। दो अरब 75 करोड़ की जिला योजना थी लेकिन अभी तक एक अरब 22 करोड़ का बजट ही जारी हो सका है। जबकि वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल ग्यारह दिन का समय रह गया है। अधिकारियों ने भी बजट की मांग के लेकर कोई खास प्रयास नहीं किए हैं।
मथुरा की जिला योजना दो अरब 75 करोड़ की तैयार की गई थी। इस जिला योजना में 43 विभागों को शामिल किया गया। लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है और तमाम विभागों को पैसा तक नहीं मिल सका है। तमाम विभाग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक आधा बजट ही मिल सका है। पर्यावरण सुधार को 4.82 करोड़ की योजना बनाई गई थी लेकिन एक करोड़ दो लाख रुपये ही अवमुक्त हो सके।
लघु सीमांत किसानों की सहायता के लिए 72 करोड़ की योजना बनाकर भेजी गई। इसके सापेक्ष 21 करोड़ रुपया जारी किया गया। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी यीश कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में जारी धनराशि से 31 मार्च तक काम पूरे करा लिए जाएंगे। जिन विभागों को पैसा नहीं मिला है वह अपने स्तर से मुख्यालय से मांग कर रहे हैं।