{"_id":"5aa80d934f1c1baf758b5468","slug":"181520962963-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज संस्कृति से पहचान कराएगा नववर्ष मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज संस्कृति से पहचान कराएगा नववर्ष मेला
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नव वर्ष मेले को इस बार भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें गीतकार संतोष आनंद के साथ कई मशहूर कविगण अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। मेले में ब्रज संस्कृति से रु-ब-रू कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह दो दिवसीय मेला 16 और 17 मार्च को जुबली पार्क में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष मेला समिति के प्रचार प्रमुख अक्षय भारद्वाज, आचार्य ब्रजेंद्र नागर, राजीव कृष्ण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि मेले का शुभारंभ संत महंतों की उपस्थिति में पूजा हवन के साथ होगा। इसके बाद दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, रूप सज्जा, रंगोली सजाओ प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। रात नौ बजे से कवि सम्मेलन होगा।
इसमें गीतकार संतोष आनंद, उमाशंकर राही, रमाशंकर पांडेय, सबरस मुरसानी, पदम सिंह अलबेला, अनिल वाजपेई, रूबिया खान काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम में दुग्धविकास मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण व महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु के साथ फैजाबाद के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय शिरकत करेंगे। 17 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह कबीना मंत्री होंगे। वार्ता के दौरान कमलेश अरोड़ा, दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अजय शर्मा, बलदेव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन