फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एसबीआरएल को पांच विकेट से हराकर स्टेडियम फाइनल में

एसबीआरएल को पांच विकेट से हराकर स्टेडियम फाइनल में

Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
एसबीआरएल को पांच विकेट से हराकर स्टेडियम फाइनल में
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओ-बेटी खिलाओ के तहत आनंद स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल प्रथम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम और अमन इंटरनेशनल स्कूल के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। एसबीआरएल की बल्लेबाज माही ने सर्वाधिक 16 व अनुष्का ने 15 रन बनाए। स्टेडियम की गेंदबाज श्रेया ने तीन, लक्ष्मी, आभा व रश्मि ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन



जीत के लिए 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। स्टेडियम की ओर से लक्ष्मी ने सर्वाधिक 24 व अन्नू ने नाबाद नौ रन बनाए। एसबीआरए की गेंदबाज उपासना ने दो, मधुरमा और माही ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ बंटी ने स्टेडियम की खिलाड़ी लक्ष्मी को प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला व प्रबल प्रताप सिंह ने तथा स्कोरिंग शिवम् शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैनपुरी। प्रथम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज आठ फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से अमन इंटरनेशनल स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला जाएगा। मैच के समापन पर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed