{"_id":"5a79c0b34f1c1b8a268b8b1e","slug":"181517928627-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ फरवरी को तैयार होगा शहर के विकास का ‘ब्लूप्रिंट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ फरवरी को तैयार होगा शहर के विकास का ‘ब्लूप्रिंट’
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम की नौ फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में शहर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार होगा। करोड़ों के काम काज पर मुहर लगेगी। कई नई सड़कों के साथ ही पानी की निकासी को नाले बनाने के भी प्रस्ताव पास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की पहली कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। नगर निगम के हर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें पुरानी बिल्डिंग को तुड़वाकर नई बिल्डिंग बनाने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है। इसका करीब 13 करोड़ की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर बुधवार को निर्णय लिया जाना है। इनमें वार्डों में होने वाले निर्माण कार्य हैं।
कैबिनेट यह भी तय करेगी कि प्रत्येक वार्ड में कितनी राशि के काम कराए जाएं। मथुरा-वृंदावन के गृहकर और जलकर को समान किए जाने का प्रस्ताव भी पेेश किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र अलग होने के कारण अभी तक इसमें अंतर था। तीन सौ सफाई कर्मियों की भर्ती संबंधी और पूर्व में काम कर रहे दो सौ सफाई कर्मियों को स्थायी करने संबंधी प्रस्ताव को भी पेश किया जाना है। वृंदावन में मांस और अंडे की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर पार्क किए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाना है। नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि कैबिनेट बैठक की तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन