फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा विकास: स्वाति सिंह

बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा विकास: स्वाति सिंह

Wed, 17 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा विकास: स्वाति सिंह
बिना सहमति के नहीं किया जाएगा जमीन का अधिग्रहण: स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोरों।
विज्ञापन

कृषि विपणन राज्यमंत्री स्वाति सिंह के तीर्थनगरी आगमन पर पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता मे ंकहा कि प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों पर योगी सरकार ले जा रही है।
राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि योगी सरकार जिस पारदर्शिता के साथ प्रदेश में कार्य कर रही है उससे आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है। अपराधों में लगातार कमी आ रही है। अब थानों हर शिकायत, हर मामले को दर्ज किया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले के साकार करते हुए कार्य कर रही है। पत्रकारों ने मंडी के प्रस्ताव को निरस्त करने के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि जो प्रस्ताव शासन ने तैयार करके भेजा था भूस्वामी महिला किसान मधुबाला ने उस पर शिकायत की थी। एसडीएम मधुबाला का कोई सहमति पत्र भी नहीं दिखा पाए, जिसके चलते प्रस्ताव खारिज किया गया। उन्होंने कहा कि मल्लाह नगर पर दूसरी जगह का प्रस्ताव तैयार होगा। जिसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने राज्यमंत्री से मुलाकात कर उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। राज्यमंत्री को गंगाजली एवं प्रसाद भेंट यिा गया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष संपूर्णानंद भारद्वाज, बृजेश उपाध्याय, आदित्य दुबे, धर्मेश वाष्र्णेय, मनोज भारद्वाज आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव निरस्त होने पर कुछ किसानों ने जताई नाराजगी
सोरों। बहादुर नगर पर बनने वाली उपमंडी का प्रस्ताव कृषि विपणन राज्यमंत्री स्वाति सिंह के द्वारा निरस्त किए जाने के बाद कुछ किसानों ने इस पर आपत्ति जताई है। नाराज किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि अधिगृहित करने के लिए स्वीकृति दी थी। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब उपमंडी स्थल बनने का मौका आया तो प्रस्ताव निरस्त हो गया। किसान अफतार सिंह, सुनील त्यागी, महेंद्र सिंह, खेमकरण शास्त्री, वीरेंद्र, कृपा शंकर, मुन्नालाल आदि ने आपत्ति जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed