{"_id":"5a5e3b9e4f1c1b77268b4ba6","slug":"181516125086-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी से टकराए जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी से टकराए जानवर
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : amar ujala
टूंडला।
दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर मंगलवार शाम शताब्दी सहित तीन ट्रेनों से जानवर टकरा गए। इसके राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
मंगलवार शाम 6.15 बजे करीब कानपुर रेलखंड पर अप लाइन की 12003 शताब्दी एक्सप्रेस भर्तना रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची। तभी ट्रेन के इंजन से एक सांड़ टकरा गया। चालक की सूचना पर पीछे जा रहीं ट्रेनों को रोक दिया गया। चालक ने करीब 20 मिनट बाद मांस के टुकड़ों को इंजन से बाहर निकालने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
यहां से शताब्दी एक्सप्रेस चलकर इकदिल स्टेशन के निकट पहुंची तभी फिर से एक सांड़ टकरा गया। करीब 15 मिनट खड़े रहने के बाद ट्रेन को चलाया गया। तीसरी घटना सायं 7.15 बजे करीब इकदिल-भर्तना के बीच हुई।
डाउन की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक सांड़ टकरा गया। चालक ने करीब 20 मिनट बाद इंजन में फंसे अवशेष निकालने के बाद ट्रेन को चलाया। चौथी घटना शाम की है। डाउन की टीएडी पैसेंजर ट्रेन से जलेसर होम सिगनल के निकट एक सांड़ टकरा गया। जिसके चलते हावड़ा-राजध्धानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रही।