{"_id":"5a072dd74f1c1b6f548bc762","slug":"181510419927-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा राशन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को जा रहा राशन पकड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज थाने में पकड़ा गया राशन का गेंहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कालाबाजारी को जा रहा गरीबाें का राशन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बरामद किया है। इसके बाद जांच कर पूर्ति विभाग राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज में जुट गए हैं।
लाख प्रयासों के बाद भी गरीबों के राशन की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक ही दिन में दो जगहों पर छापा मार कार्रवाई की। थाना नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे राशन को बरामद किया था।
इसमें पूर्ति विभाग कार्रवाई करने के लिए थाने नहीं पहुंच पाया था कि इससे पहले ही अलीगंज क्षेत्र के फतेहपुर जनासी में देर रात एसडीएम अलीगंज, सीओ और थाना पुलिस ने छापा मारते हुए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे 65 बोरे चावल के बरामद कर लिए।
विज्ञापन
हालांकि छापा मारने वाली टीम को कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका है। वहीं इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि जिला पूर्ति विभाग से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिसे लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने के बाद दोषी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।