{"_id":"59ef865e4f1c1b79548b8ed9","slug":"181508869726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नौ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नौ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन से जुडे़ क्रियाकलापों पर रूचि नहीं लेने वाले जिले के सभी नौ एडीओ पंचायतों को सीडीओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। स्थिति में सुधार नहीं होने की स्थिति में अन्य विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं से जुडे़ कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले जिले के सभी नौ ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्रवाई की जद में हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होना, शासकीय प्राथमिकता वाले कार्यों में रूचि नहीं लेने पर ब्लॉक नारखी के एडीओ पंचायत रमेश कुमार, जसराना के निर्मल यादव, शिकोहाबाद के जर्नादन कुमार, हाथवंत के योगेंद्र नाथ, फिरोजाबाद ब्लॉक के रामवीर सिंह, टूंडला के रामशंकर, अरांव के रामपाल, मदनपुर के करन सिंह और एका ब्लॉक के विनय श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी गिरीश चंद्र के अनुसार स्थिति में सुधार नहीं होने पर सभी के विरुद्घ अन्य कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।