{"_id":"59bac0754f1c1b30688b4932","slug":"181505411189-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरा, करंट लगने से भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार गिरा, करंट लगने से भैंस मरी
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गांव पाली ब्राह्मणान में लटके जर्जर बिजली के तारों की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मथुरा मार्ग के जमुनामता चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सुबह लगे जाम में स्कूली बसें और कई तीर्थयात्री फंस गए। बच्चे अपने स्कूलों में समय से नहीं पहुंच सके। लगभग दो घंटे जाम लगा।
गांव में बिजली के तार काफी जर्जर हो गए हैं। आए दिन तार टूटते रहते हैं। ग्रामीण कई बार लाइनों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक तार नहीं बदले गए हैं। गुरुवार को तुलसी पुत्र फतेह सिंह अपने पशुओं को लेकर जंगल की ओर जा रहा थे। गांव से निकलते ही ट्रांसफार्मर के निकट झूलते तारों की चपेट में आने से उसकी एक भैंस की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे लगे जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। गांव के नरसी, दिनेश, लाखन सिंह आदि का कहना है कि आए दिन तारों से चिंगारी निकलती रहती है। तार झूल रहे हैं। कई बार बिजली निगम को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में ही बिजली निगम के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। पीड़ित ने गोवर्धन थाने में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।