{"_id":"597f69c94f1c1bff448b48eb","slug":"181501522377-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दरबार पर फरियादों का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दरबार पर फरियादों का रैला
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
शिव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सावन के चतुर्थ सोमवार को शिव मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े। शिव का मनाने के लिए भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोले का अभिषेक किया। बेलपत्र, पुष्प चढ़ा मनौती मानी। अलसुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
भक्तों ने भगवान शिव का बेल पत्र चढ़ाकर पूजन किया। कांवड़िए भी गंगाघाटों पर गंगा जल लेकर शिव मंदिरों में पहुंच गए। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। शिव मंदिरों पर घंटे और घड़ियालों की आवाज के बीच भक्त जन महादेव के जयकारे लगा रहे थे उनकी आरती उतारी जा रही थी। नगर के शिवालय, भूतेश्वर मंदिर, प्रभु पार्क के मनकामेश्वर मदिर, गली बौहरान के शिव मंदिर, माता चामुंडा मंदिर, शेरनाथ मंदिर, माल गोदाम मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिला, पुरुषों ने व्रत रखा।
सोरों में भी भोले बाबा को पुष्प धतूरा फल मिष्ठान अर्पित कर शिवलिंग का दुग्ध और गंगाजल से अभिषेक किया। शिवालयों के प्रंागण में शिवभक्तों ने शिवचालीसा, शिव स्त्रोत, महामृत्युंजय मंत्र का जापकर भोले भंडारी को प्रसन्न करने के जतन किए। तीर्थ नगरी में सोमेश्वर, योगेश्वर, भूतेश्वर, मनकामेश्वर, रूपेश्वर, लहरेश्वर, कटरेश्वर, दूधेश्वर, कालीशंकर महादेव, नीमेश्वर, चक्रेश्वर, ऊं-कालेश्वर, महाकालेश्वर आदि शिवालयों में दिन भर भगवान नीलकंठ के पूजन व दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।